राकांपा (शप) के विधायक रोहित पवार ने सीजेपी के आंदोलन को समर्थन दिया
मुंबई, शनिवार, 06 जून 2026। राकांपा (शप) के महासचिव रोहित पवार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को शनिवार को अपना समर्थन दिया। ऑनलाइन संगठन सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। रोहित पवार ने एक बयान में कहा कि आंदोलन को मिला भारी जनसमर्थन केंद्र सरकार की नीतियों और प्रमुख परीक्षाओं में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ युवाओं के बीच बढ़ते असंतोष को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, "इस आंदोलन में युवाओं की अभूतपूर्व भागीदारी यह दिखाती है कि देश के युवाओं में कितना आक्रोश है। नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं तथा केंद्र सरकार की कई गलत नीतियों का सीधा असर युवा पीढ़ी पर पड़ा है, जिससे व्यापक नाराजगी उत्पन्न हुई है।" वरिष्ठ नेता शरद पवार के प्रपौत्र रोहित पवार ने कहा कि वह इस आंदोलन का पूरा समर्थन करते हैं, क्योंकि इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा करना है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता ने परीक्षा आयोजन में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।
Similar Post
-
द्रमुक ने बारिश से निपटने की तैयारियों को लेकर टीवीके सरकार पर साधा निशाना
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) क ...
-
ओम प्रकाश माथुर 23 अक्टूबर को केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। सिक्किम के पूर्व राज्यप ...
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना की
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
