केरल के वायनाड में लगभग 150 छात्र बीमार, 38 अस्पताल में भर्ती
वायनाड (केरल), शनिवार, 06 जून 2026। उत्तरी केरल के वायनाड जिले के कोइलाडी में एक सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय के लगभग 150 छात्र पिछले तीन दिनों से बुखार और उल्टी से पीड़ित हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये बच्चे 'मार बेसेलियोस एडेड अपर प्राइमरी स्कूल' के छात्र हैं और उनमें से 38 असहज महसूस कर रहे थे, जिन्हें बाथेरी तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) ने कहा कि फिलहाल चिंता करने की कोई बात नहीं है और एहतियात के तौर पर स्कूल में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
अधिकारी ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए बाथेरी तालुका अस्पताल में एक विशेष वार्ड बनाया गया है। जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि छात्रों के अलावा स्कूल के एक शिक्षक ने भी असहज महसूस होने की शिकायत की है। अस्पताल का दौरा करने वाले पंचायत अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की हालत संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों में एक जून से लक्षण दिखने शुरू हुए, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें दिक्कत किस वजह से हुई। चिकित्सकों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं।
Similar Post
-
द्रमुक ने बारिश से निपटने की तैयारियों को लेकर टीवीके सरकार पर साधा निशाना
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) क ...
-
ओम प्रकाश माथुर 23 अक्टूबर को केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। सिक्किम के पूर्व राज्यप ...
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना की
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
