राज्यसभा चुनाव: झामुमो ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया
रांची, शनिवार, 06 जून 2026। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य की दो राज्यसभा सीट में से एक के लिए पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को शनिवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। राज्यसभा की इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों को बताया कि राम आठ जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
दूसरी सीट के बारे में भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस के साथ चर्चा के बाद पार्टी नेतृत्व इस पर अंतिम निर्णय लेगा। कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रणव झा को राज्य की दो राज्यसभा सीट में से एक के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान सत्तारूढ़ विधायकों ने मांग की थी कि पार्टी दोनों सीट पर चुनाव लड़े। झामुमो के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्यसभा की एक सीट रिक्त हो गई थी जबकि भाजपा सदस्य दीपक प्रकाश 21 जून को अपना छह साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।
चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया एक जून से शुरू हो गई है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है। मतदान 18 जून को होगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन के कुल 56 विधायक हैं और राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को 28 मतों की आवश्यकता है। इनमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दो विधायक हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पास 24 विधायक हैं, जिनमें से भाजपा के 21 और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) पार्टी और जद (यू) के एक-एक विधायक हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का एक विधायक है।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
