जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा के समीप मोर्टार की तीन गोले निष्क्रिय किये गये
जम्मू, सोमवार, 08 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से मोर्टार के तीन गोले बरामद किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह झांघर वन क्षेत्र में दो मोर्टार गोलों का पता चला जबकि नौशेरा सेक्टर के मकरी गांव में एक सुनसान स्थान पर एक मोर्टार गोला मिला। उन्होंने बताया कि सेना के बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार के तीनों गोले सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिए।
एक अन्य घटना में, पुलिस ने सोमवार को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ढाकी नाले से हवाई जहाज की आकृति का एक गुब्बारा बरामद किया जिसपर पीआईए (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) का निशान था। अधिकारियों ने बताया कि सफेद और हरे रंग का गुब्बारा ग्रामीणों को नजर में आया तथा बाद में स्थानीय थाने की एक टीम ने उसे जब्त कर लिया। जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती इलाकों के गांवों से इस तरह के गुब्बारे अक्सर सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में आ जाते हैं और नियमित रूप से बरामद किए जाते हैं।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
