अलका सिंह व सतीश पूनिया ने नामांकन पत्र दाखिल किये
जयपुर, सोमवार, 08 जून 2026। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से अलका सिंह व सतीश पूनिया ने रिटर्निंग आफिसर भारत भूषण शर्मा को नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। अलका सिंह द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, वसुंधरा राजे, मदन राठौड़ व नाथू सिंह उपस्थित थे। सतीश पूनिया द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा उपस्थित थे। अलका सिंह ने दो नामांकन पत्र दाखिल किये व श्री सतीश पूनिया ने चार नामांकन पत्र दाखिल किये।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
