मैसा में तारक पोनप्पा की एंट्री
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता तारक पोनप्पा के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया है।फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर तारक पोनप्पा का पोस्टर साझा करते हुए उनके किरदार ईरा से दर्शकों को परिचित कराया। पोस्टर के साथ जारी संदेश में मेकर्स ने अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि दर्शक मैसा में ईरा के रूप में उनके उग्र और निर्दयी प्रदर्शन को देखने के लिए तैयार रहें।
मैसा वर्ष 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार की जा रही है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभा रही हैं। निर्माताओं के अनुसार फिल्म में रश्मिका एक दमदार और साहसी किरदार में नजर आएंगी, जो उनके अब तक के ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व से काफी अलग होगा। अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं। आदिवासी क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित मैसा एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म अपने भव्य दृश्यों, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना के सशक्त अभिनय के लिए चर्चा में है। मैसा वर्ष 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
