अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आतिशी ने अंबाला जेल में बंद आप नेता दीपक सिंगला से भेंट की
अंबाला, मंगलवार, 09 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की विधायक आतिशी ने मंगलवार को पार्टी के गोवा मामलों के प्रभारी दीपक सिंगला से मुलाकात की, जो करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में अंबाला केंद्रीय जेल में बंद हैं। आप सूत्रों ने बताया कि जेल परिसर में पुलिस तैनाती के बीच उनकी यह मुलाकात करीब आधे घंटे चली। मुलाकात के बाद मान ने मीडिया से बात करते हुए सिंगला की गिरफ्तारी की निंदा की और इसे राजनीति से प्रेरित कृत्य बताया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 'ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स' में 150 करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित कथित करोड़ों रुपये के धनशोधन मामले में सिंगला को 18 मई को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी दिल्ली और गोवा में सिंगला एवं कई हवाला संचालकों के परिसरों पर समन्वित तलाशी के बाद हुई। सिंगला को दो साल में दूसरी बार संघीय एजेंसी की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। ईडी ने 2024 में भी उनके घर पर छापा मारा था।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
