नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2026। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीर साझा की। पोस्ट में कहा गया कि नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की। एडमिरल स्वामीनाथन ने 31 मई को भारत के 27वें नौसेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला। उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह ली, जो 41 वर्षों की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
