मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 11 जून 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के उपनगर जुहू इलाके में गुरुवार सुबह एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचनी नहीं है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अग्निशामक दल के सूत्रों के अनुसार, यह घटना आज सुबह 7:43 बजे जुहू में आरोग्य निधि अस्पताल के पास स्थित मनीषा बिल्डिंग में हुई। अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की छठी मंजिल पर लगे एक एसी यूनिट तक ही सीमित रही। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार दमकल गाड़ियां और अग्निशमन अन्य वाहन लगाए गए। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
