राज्य सभा निर्वाचन 2026 : नीरज डांगी, डॉ. अलका सिंह व डॉ. सतीश पूनिया निर्वाचित घोषित
जयपुर, गुरुवार, 11 जून 2026। राजस्थान से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए तीनों प्रत्याशियों को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया गया। राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर श्री भारत भूषण शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. अलका सिंह, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री नीरज डांगी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया को गुरुवार को यहां विधान सभा में निर्वाचित घोषित किया। राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। नाम वापसी का समय निकलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर श्री शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
