एनएसजी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में विस्फोटक को निष्क्रिय किया
ठाणे, गुरुवार, 11 जून 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जमीन में आंशिक रूप से दबी हुई धातु की एक संदिग्ध वस्तु ''विस्फोटक'' निकली और इसे निष्क्रिय करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की मदद ली गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मीरा-भायंदर के उत्तान इलाके में इस घटना की सूचना मिली। उत्तान सागरी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुभाषचंद्र एन. मार्कड ने बताया कि रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति का पैर गलती से किसी सख्त वस्तु से टकरा गया। उन्होंने बताया कि जब उसने देखा तो उसे जमीन में आधी दबी हुई धातु की एक गोलाकार वस्तु मिली।
उन्होंने बताया कि उस वस्तु की पहचान बाद में एक विस्फोटक (यूएक्सओ) के रूप में की गई। यूएक्सओ एक सैन्य विस्फोटक उपकरण होता है। उन्होंने कहा, ''उस व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को बुलाया। इसके बाद दस्ते ने एनएसजी की मदद मांगी और एनएसजी के जवानों ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया।'' अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर इलाके के निवासियों को अभियान शुरू होने से पहले बाहर निकाल लिया गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
