दिल्ली: मायापुरी की फैक्टरी में आग लगी, इमारत का कुछ हिस्सा ढहा
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 जून 2026। दिल्ली के मायापुरी इलाके में बृहस्पतिवार को एक फैक्टरी में आग लगने से इसका एक हिस्सा ढह गया जिसके चलते दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीएफएस के मुताबिक, मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में स्थित एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना पूर्वाह्न करीब 11:17 बजे मिली। एक अधिकारी ने कहा, "जैसे-जैसे आग का दायरा बढ़ता गया, आग बुझाने के लिए दमकल की और अधिक गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आग ने इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर चल रही स्टील-कटिंग और पैकिंग सामग्री की फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया था।" इमारत में एक बेसमेंट, भूतल और दो ऊपरी मंजिलें शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि आग बुझाने के अभियान के दौरान, पहली और दूसरी मंजिल के कुछ हिस्से ढह गए और आग व कुछ हिस्सा ढहने के कारण इमारत खतरनाक स्थिति में आ गई है। अधिकारियों ने कहा कि अपराह्न 2:20 बजे आग पर काबू पा लिया गया। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
