ओडिशा के कंधमाल में माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 जून 2026। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के एक गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामेंद्र प्रसाद ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस ठिकाने के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को गंगापदर, कोडामाहा, पाजीमाहा, टेंगरी और बलीमाहा के इलाकों में एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।
एसपी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर), बंदूकें, 30 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और एक ग्रेनेड सहित कई अन्य सामग्रियां जब्त की हैं। उन्होंने कहा, "कंधमाल जिले में हमारा तलाशी अभियान और इलाके पर नियंत्रण मजबूत करने की कवायद लगातार जारी है।" इससे पहले, नौ जून को भी सुरक्षा बलों ने ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा पर माओवादियों के ऐसे ही एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया था, जहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
