झारखंड में दो-तीन में मानसून के पहुंचने की संभावना : आईएमडी
रांची, गुरुवार, 11 जून 2026। झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो. तीन दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार दोपहर राजधानी रांची समेत झारखंड के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने बुलेटिन में कहा कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
झारखंड में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 10 जून है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2010 के बाद से यह राज्य में 12 जून से 25 जून के बीच पहुंच रहा है। बुलेटिन में कहा गया है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो. तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से अगले 24 घंटों के लिए 18 जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' (सावधान रहने की चेतावनी) जारी किया गया है। इसके अलावा 13 जून की सुबह 8:30 बजे से 14 जिलों के लिए भी 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
Similar Post
-
चुनाव आयोग की कार्यशैली पर चर्चा इंडिया ब्लॉक की बैठक का मुख्य एजेंडा किशोर नाथ शाहदेव
रांची, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ...
-
तमिलनाडु सीएम विजय ने गांधी जयंती पर लोगों से खादी खरीदने और बुनकरों का समर्थन करने की अपील की
चेन्नई, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. ज ...
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी
शिमला, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले क ...
