घुटने के सफल ऑपरेशन के बाद दलाई लामा को अस्पताल से छुट्टी दी गई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जून 2026। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को इस सप्ताह की शुरुआत में बाएं घुटने का सफल प्रत्यारोपण कराने के बाद शुक्रवार को यहां स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर यह जानकारी दी गई है। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. राजेश मल्होत्रा ने बताया कि दलाई लामा का आठ जून को नयी दिल्ली में ऑपरेशन किया गया था और उपचार के दौरान उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर बनी रही। दलाई लामा के 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट किए गए बयान में मल्होत्रा ने कहा, ''दलाई लामा की हालत स्थिर है और शुक्रवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।'' उन्होंने कहा कि दलाई लामा की निजी चिकित्सा टीम उपचार के दौरान अस्पताल के प्रशासनिक और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ निकट समन्वय में रही।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
