राम चरण की 'पेद्दी' ने 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की
अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने वैश्विक 'बॉक्स ऑफिस' पर 366 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का निर्देशन बुची साना ने किया है और यह चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शिवा राजकुमार और जाह्नवी कपूर ने भी अभिनय किया है। फिल्म की निर्माता कंपनी 'वृद्धि सिनेमाज' ने शनिवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर टिकट खिड़की पर हुई कुल कमाई की जानकारी दी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 135.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसने अपने पहले सप्ताहांत में 236.7 करोड़ रुपये कमाए। कैप्शन में लिखा था, "पेद्दी वर्ष 2026 में दक्षिण भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने नौ दिनों में दुनिया भर में 366 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।" अस्सी के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश पर आधारित, ''पेद्दी" एक निचली जाति के ग्रामीण की कहानी है, जो अपने समुदाय के लिए पहचान और सम्मान पाने के लिए कुश्ती का रास्ता चुनता है। फिल्म में जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण 'वृद्धि सिनेमाज' के तहत वेंकट सतीश किलारू ने किया है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
