पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हुई हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर, रविवार, 14 जून 2026। पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई जबकि पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि इस अवधि में राज्य में कहीं भी लू नहीं चली। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में सर्वाधिक 44 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग में बताया कि राज्य में न्यूनतम तापमान सबसे कम सिरोही में दर्ज हुआ, जहां पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
