कन्नूर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की झूठी धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की
कन्नूर (केरल), रविवार, 14 जून 2026। कन्नूर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मट्टनूर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर हवाई अड्डे और दो विमानन कंपनियों की कई ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया जिसमें दावा किया गया था कि हवाई अड्डे को बम विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा और इसके लिए विस्फोटक लगाए गए हैं। इसके बाद हवाई अड्डे और संबंधित विमान की गहन तलाशी ली गई। जांच में धमकी झूठी पाई गई। अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे के सहायक प्रबंधक की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और केरल पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि धमकी वाला ईमेल जीमेल खाते से भेजा गया था इसलिए पुलिस गूगल से भी मदद मांग रही है।
Similar Post
-
धनशोधन मामले में संज्ञान लेने के आदेश को रद्द करने की आईएएस अफसर की याचिका पर 15 सितंबर को सुनवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 12 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय 15 सितंबर को आ ...
-
‘ब्रिक्स’ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के सोनौली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी
महराजगंज, शनिवार, 12 सितंबर 2026। दिल्ली में ‘ब्रिक्स’ शिखर ...
-
मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ...
