द्रमुक 17 जून को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाएगी
चेन्नई, रविवार, 14 जून 2026। तमिलनाडु विधानसभा के 18 जून से शुरू हो रहे सत्र से पहले विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) बुधवार को अपने विधायकों की एक बैठक बुलाएगी, जिसमें सदन में पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। द्रमुक विधायकों की यह बैठक चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवालयम में आयोजित होगी और इसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन करेंगे।
द्रमुक के मुख्य सचेतक और वरिष्ठ नेता ई. वी. वेलू ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा विधानसभा में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण पर पार्टी की प्रतिक्रिया तय करना होगा। हालांकि, द्रमुक सूत्रों का कहना है कि विधायक राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, ताकि विधानसभा में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार को घेरा जा सके। द्रमुक ने 2026 के विधानसभा चुनाव में 59 सीट जीती थीं। सूत्रों के अनुसार, विधायक इस बात पर भी फैसला कर सकते हैं कि राज्यपाल के अभिभाषण में भाग लिया जाए या उसका बहिष्कार किया जाए।
Similar Post
-
‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग शामिल होंगे: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
रांची, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्र ...
-
मिजोरम में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
आइजोल, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। मिजोरम के आइजोल जिले में एक व्य ...
-
तमिलनाडु में एक नवंबर से 1,000 रुपये से अधिक की शराब खरीद पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य
चेन्नई, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टा ...
