जम्मू कश्मीर में कार और ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत
जम्मू, रविवार, 14 जून 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक कार एवं ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसा रात करीब सवा दो बजे नगरोटा के जगती-करली इलाके में हुआ। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हरियाणा के सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
