सुरक्षा बलों पर गोली चलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा: मणिपुर डीजीपी
इंफाल/चुराचांदपुर, रविवार, 14 जून 2026। मणिपुर पुलिस प्रमुख मुकेश सिंह ने चेतावनी दी है कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने या सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को चुराचांदपुर जिले के अपने पहले दौरे के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि ''लूटे गए हथियारों में से लगभग 70 प्रतिशत हथियार बरामद कर लिए गए हैं।'' सिंह ने कहा, ''जिस किसी के पास हथियार हैं और जो कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसके साथ बेहद सख्ती से निपटा जाएगा। हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे। हथियार रखने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। जो लोग हम पर गोली चलाने की कोशिश करेंगे, उनसे आत्मरक्षा में निपटा जाएगा। हालात सामान्य होने तक सक्रिय अभियान जारी रहेंगे।''
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने यह भी कहा, ''सोशल मीडिया पर बड़ी मात्रा में भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। हमारे पास एक सोशल मीडिया निगरानी प्रकोष्ठ है, जो ऐसी झूठी सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करता है जिनसे विभिन्न समुदायों के बीच संघर्ष भड़क सकता है। हम सक्रिय रूप से ऐसे लोगों पर नजर रख रहे हैं और समाज-विरोधी या राष्ट्र-विरोधी सामग्री प्रसारित करने वाली वेबसाइट्स को हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं।''
सिंह ने बताया कि उन्होंने बिष्णुपुर और चुराचांदपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना के अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। रविवार को जारी पुलिस के एक बयान में कहा गया कि डीजीपी ने जिला पुलिस अधिकारियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों/असम राइफल्स तथा विभिन्न नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। बयान में कहा गया है, ''उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी इकाइयों के प्रयासों की सराहना की और मादक पदार्थों की बरामदगी, सशस्त्र उपद्रवियों की गिरफ्तारी तथा अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए जिला पुलिस की प्रशंसा की।''
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
