जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
श्रीनगर, रविवार, 14 जून 2026। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 1947 में पाकिस्तानी हमलावरों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सिन्हा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''जम्मू कश्मीर के रक्षक, महान योद्धा ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह जी को उनकी जयंती पर नमन। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और मातृभूमि के प्रति प्रेम का सदैव ऋणी रहेगा। उनका जीवन और अद्वितीय शौर्य हर भारतीय को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और सेवा के आदर्शों को बनाए रखने की प्रेरणा देता रहेगा।'' चौदह जून 1899 को जन्मे ब्रिगेडियर सिंह और उनके 100 सैनिकों ने 26 अक्टूबर 1947 को उरी में पाकिस्तानी कबायली हमलावरों का मुकाबला किया और उन्हें रोके रखा। इसी बीच महाराजा हरि सिंह के विलय-पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद भारतीय सेना श्रीनगर पहुंची।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
