राष्ट्रपति मुर्मु, ओडिशा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रजो पर्व पर लोगों को दी शुभकामनाएं
भुवनेश्वर, रविवार, 14 जून 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि उत्सव 'रजो' पर्व के अवसर पर रविवार को ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दीं। मुर्मु के अलावा, ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस पर्व में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी निहित है। पर्व के इन तीन दिनों में खेती-बाड़ी से जुड़े सभी काम रोक दिए जाते हैं, क्योंकि माना जाता है कि इस दौरान धरती माता आराम करती हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ''इस 'रजो' पर्व के मौके पर मैं देश के लोगों, खासकर ओडिशा के लोगों को दिल से बधाई देती हूं। मॉनसून के मौसम का यह त्योहार धरती, मां और बादलों के सम्मान में मनाया जाता है।'' ओडिशा की मूल निवासी मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार लोगों को प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण तरीके से रहने के महत्व की याद दिलाता है।
लोगों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा, ''खेती-किसानी से जुड़ा यह त्योहार ओडिशा की संस्कृति, प्रकृति, तरक्की और परंपरा का एक महान उत्सव है। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश छिपा है। धरती माता की महिमा को उजागर करने के साथ-साथ यह त्योहार भाईचारे, दोस्ती और सद्भावना को भी मजबूत करता है।'' मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि यह त्योहार ओडिया पहचान की जीवंत परंपरा, मिट्टी और मातृ-शक्ति का एक अनोखा संगम है। उन्होंने कहा, ''मैं आप सभी को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।'' ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने इस अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Similar Post
-
चुनाव आयोग की कार्यशैली पर चर्चा इंडिया ब्लॉक की बैठक का मुख्य एजेंडा किशोर नाथ शाहदेव
रांची, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ...
-
तमिलनाडु सीएम विजय ने गांधी जयंती पर लोगों से खादी खरीदने और बुनकरों का समर्थन करने की अपील की
चेन्नई, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. ज ...
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी
शिमला, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले क ...
