कॉकरोच जनता पार्टी मंगलवार को नागपुर में प्रदर्शन करेगी
नागपुर, सोमवार, 15 जून 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी यहां मंगलवार को प्रदर्शन करेगी। दीपके ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा कि वह 16 जून को शहर में पहुंच रहे हैं । उन्होंने नागपुर के निवासियों, जिनमें छात्र और युवा भी शामिल हैं, से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए शाम 4 बजे संविधान चौक पर एकत्र होने का आह्वान किया। सीजेपी पिछले महीने हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
