तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मीनाक्षी सुंदरम को 48 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया
चेन्नई, सोमवार, 15 जून 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कीर्ति चक्र से नवाजे गए लांस नायक ए. मीनाक्षी सुंदरम को आतंकवाद रोधी एक अभियान के दौरान उनकी बहादुरी के लिए सोमवार को राज्य सरकार की ओर से 48 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। सुंदरम को यहां सचिवालय में तमिलनाडु पूर्व-सैनिक कल्याण कोष की ओर से चेक सौंपा गया। इस मौके पर मीनाक्षी सुंदरम के परिवार के सदस्य और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे।
थेनी जिले के रहने वाले सुंदरम आर्टिलरी रेजिमेंट से जुड़े हैं और 34 राष्ट्रीय राइफल्स में सेवा दे रहे हैं। वह 19 दिसंबर 2024 को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान चेहरे और दाहिने कंधे पर गोली लगने से घायल हो गए थे। गंभीर दर्द और चोटों के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस और असाधारण वीरता का परिचय देते हुए भीषण मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आठ जून को नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उनके अदम्य साहस, हिम्मत और असाधारण वीरता के लिये उन्हें कीर्ति चक्र प्रदान किया।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
