दिल्ली : केशवपुरम की फैक्टरी में आग लगी, कोई जख्मी नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 16 जून 2026। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम में शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्टरी में मंगलवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि डीएफएस को दोपहर करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि दोपहर ढाई बजे तक आग को बुझा दिया और अब स्थान को ठंडा करने का अभियान जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
