पूर्व मंत्री विजयभास्कर ने दिया तमिलनाडु विधानसभा से इस्तीफा
चेन्नई, मंगलवार, 16 जून 2026। अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री और बागी नेता सी. विजयभास्कर ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर को सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रभाकर ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि त्यागपत्र विजयभास्कर ने खुद हाथ से लिखा था तथा यह विधानसभा के नियमों के मुताबिक़ था, इसलिए इसे मंज़ूर कर लिया गया। विजयभास्कर पुडुकोट्टई जिले की विरालिमलाई विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह पिछली अन्नाद्रमुक सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे।
विजयभास्कर उन बागी अन्नाद्रमुक नेताओं में थे जिन्होंने 13 मई को विधानसभा में विश्वास मत पर विभाजन में टीवीके सरकार के पक्ष में वोट दिया था। इससे पहले, अन्नाद्रमुक के चार अन्य विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफ़ा दे दिया था और बाद में वे सत्ताधारी टीवीके में शामिल हो गए थे। विधायक पद से इस्तीफ़ा देने से पहले, विजयभास्कर ने अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का मतलब सत्ता या अहंकार नहीं है, बल्कि सबको साथ लेकर चलने और पूरी निष्ठा के साथ काम करने से है। उन्होंने कहा, ''कोई नेतृत्व लोगों का दिल कैसे जीत सकता है, जब वह पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने वाले अपने ही कार्यकर्ताओं का दिल नहीं जीत पाता?
Similar Post
-
शिवराज सिंह चौहान गणपति बप्पा को घर लाए, मध्य प्रदेश में उत्सव की धूम
भोपाल, सोमवार, 14 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश में गणेश चतुर्थी का उ ...
-
मुंबई यूनाइटेड सर्विसेज क्लब घोटाला: ईडी ने 13.44 करोड़ की 13 संपत्तियां कुर्क कीं
मुंबई, सोमवार, 14 सितंबर 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई क ...
-
'सेमीकॉन इंडिया 2026' का 17 सितंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली, सोमवार, 14 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी&n ...
