ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी
कोलकाता, मंगलवार, 16 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष चुनाव याचिका दायर की। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को इस सीट पर 15,105 वोट से हराया है। टीएमसी सूत्रों ने कहा कि बनर्जी परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका की ''पुष्टि'' करने के लिए उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री गईं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना चार मई को हुई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद, शुभेंदु अधिकारी राज्य में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
