बिरला ने अभिषेक बनर्जी को तृणमूल में फूट के मामले में शुक्रवार को अपना पक्ष रखने को कहा
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी से बुधवार को कहा कि वह 19 जून को उनसे मिलकर तृणमूल में 'फूट' के मामले पर अपना पक्ष रखें। संसदीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। तृणमूल के 20 बागी सांसदों ने 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (एनसीपीआई) में अपने विलय के बाद उन्हें अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की है। इसके मद्देनजर बिरला ने कोई फैसला लेने से पहले दोनों गुटों का पक्ष सुनने का निर्णय लिया है। बागी सांसद पहले ही बिरला से मुलाकात कर चुके हैं, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने उनसे मिलने का समय मांगा था। सूत्रों ने कहा कि बिरला कानून, नियमों और विनियमों के आधार पर फैसला करेंगे।
Similar Post
-
चुनाव आयोग की कार्यशैली पर चर्चा इंडिया ब्लॉक की बैठक का मुख्य एजेंडा किशोर नाथ शाहदेव
रांची, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ...
-
तमिलनाडु सीएम विजय ने गांधी जयंती पर लोगों से खादी खरीदने और बुनकरों का समर्थन करने की अपील की
चेन्नई, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. ज ...
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी
शिमला, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले क ...
