केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बुधवार को कहा कि 'पीएम श्री' योजना पर राज्य सरकार का रुख केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विषय पर विचार करने के लिए चार मंत्रियों की एक मंत्रिमंडलीय उप-समिति बनाई गई है। उन्होंने यहां प्रेसवार्ता में कहा कि यह निर्णय उनकी अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। सतीशन ने कहा कि इस उप-समिति में एन शम्सुद्दीन, रोजी एम जॉन, पी सी विष्णुनाध और एम लिजू शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मानना है कि केंद्र सरकार राज्य की, पाठ्यक्रम तय करने की आज़ादी में दखल नहीं दे सकती। उनके अनुसार, राज्य को उन स्कूलों को चुनने की भी आज़ादी होनी चाहिए जहां यह योजना लागू की जाएगी। सतीशन ने यह भी कहा कि राज्य को 'प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया' (पीएमश्री) के तहत 99 करोड़ रुपये मिले हैं और केंद्र ने इस योजना के लिए 106 करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैं। उन्होंने कहा, '' पिछली सरकार ने ही केंद्र के साथ इस योजना को लागू करने का समझौता किया था। उसने इसके लिए निधि भी ली थी। इसलिए, हमें इस योजना को आगे बढ़ाना पड़ रहा है। ''
Similar Post
-
चुनाव आयोग की कार्यशैली पर चर्चा इंडिया ब्लॉक की बैठक का मुख्य एजेंडा किशोर नाथ शाहदेव
रांची, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ...
-
तमिलनाडु सीएम विजय ने गांधी जयंती पर लोगों से खादी खरीदने और बुनकरों का समर्थन करने की अपील की
चेन्नई, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. ज ...
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी
शिमला, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले क ...
