टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने से प्रश्न पत्र लीक समस्या का समाधान नहीं होगा: केजरीवाल
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रश्न पत्र लीक को रोकने के लिए 'टेलीग्राम' पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले पर बृहस्पतिवार को सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ऐसे उपायों से समस्या का जड़ से समाधान नहीं होगा। केजरीवाल ने 'एक्स' पर एक वीडियो संदेश में कहा कि 'मैसेजिंग' ऐप पर प्रतिबंध लगाना समस्या का समाधान नहीं है और दावा किया कि अधिकारी इस मुद्दे से निपटने के प्रति गंभीर नहीं हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र लीक का धंधा अरबों रुपये का है और ऐसी गतिविधियों से हासिल किया गया पैसा प्रभावशाली लोगों तक जाता है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि प्रश्न पत्र लीक गिरोह से मिले पैसे का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है, जिसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त भी शामिल है। केजरीवाल ने कहा कि जब तक व्यवस्था में बदलाव नहीं किया जाता, प्रश्न पत्र लीक होते रहेंगे। उन्होंने लोगों से सुधार की मांग के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ''पूरी व्यवस्था को बदलना होगा।''
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
