अखिलेश यादव का ओपी राजभर पर पलटवार, कहा- ‘मंत्री नहीं अफवाह मंत्री हैं’
लखनऊ, गुरुवार, 18 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पर तीखा पलटवार किया है। अखिलेश ने राजभर को ‘अफवाह मंत्री’ करार देते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ अफवाह फैलाना है। अखिलेश यादव ने कहा, “ ओमप्रकाश राजभर मंत्री नहीं अफवाह मंत्री हैं। राजभर जी का काम अफवाह फैलाना है।” अखिलेश के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इशारों में उन्होंने सरकार और उसके सहयोगी दलों पर भी निशाना साधा है।
दरअसल ओपी राजभर ने हाल ही में दावा किया था कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की चर्चा छोड़िए, सपा के कई लोग भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठे हैं। राजभर के इस बयान पर सपा ने भी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि उनकी आदत केवल बकवास करना है।
गौरतलब है कि राजभर का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटे हैं। ऐसे माहौल में राजभर का दावा और उस पर अखिलेश का पलटवार राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
