असम में मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत
रंगिया (असम), शुक्रवार, 19 जून 2026। असम के तामुलपुर जिले में एक मिनी ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार रात ताराबाड़ी गांव में रंगिया-भूटान मार्ग पर एक मिनी ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि मिनी ट्रक चालक के नशे की हालत में होने का शक है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान मजरुल (16), जुबैद हुसैन (14) और सुल्तान अली (21) के रूप में हुई। अधिकारी ने कहा कि मजरुल और जुबैद भाई थे। उन्होंने कहा कि अली केरल में एक निजी कंपनी में काम करते थे और बकरीद के लिए आए थे। उन्होंने पांच दिन पहले ही मोटरसाइकिल खरीदी थी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब तीनों लोग शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
Similar Post
-
ई-कैबिनेट प्रणाली से फैसले लेने की गति बढ़ेगी, प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार होगा: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रव ...
-
आय से अधिक संपत्ति का मामला: राहुल गांधी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता ...
-
अदालत सोमवार को आबकारी मामले में केजरीवाल को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार क ...
