इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
मुंबई, शुक्रवार, 19 जून 2026। ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर्ष रैंकिंग के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शुरू से लेकर अंत तक दबदबा बनाकर शुक्रवार को यहां ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीत लिया। चौबीस साल के राष्ट्रीय चैंपियन इनियन ने अंतिम दौर में अजय संतोष पर्वतरेड्डी के साथ ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए खिताब जीता। उन्हें आठ लाख रुपये की इनामी राशि मिली। इनियन ने प्रतियोगिता में अजेय रहते हुए 7.5 अंक के साथ खिताब जीता। बोरिस सावचेंको ने अंतिम दौर में आकाश शरदचंद्र दाल्वी के साथ ड्रॉ खेलकर 6.5 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। नितीन बाबू ने चैलेंजर बर्ग जबकि माधवेंद्र प्रताप शर्मा ने जूनियर मास्टर्स वर्ग का खिताब जीता। नितिन और माधवेंद्र ने अगले साल होने वाले 10वें सत्र के लिए मास्टर्स वर्ग में खेलने के लिए क्वालीफाई किया है।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
