गोवा में यूएपीए मामले में वांछित मणिपुर का उग्रवादी गिरफ्तार
पणजी, रविवार, 21 जून 2026। गोवा में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' (पीएलए) के एक वांछित सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी 20 वर्षों से फरार था और इस पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अपराध शाखा ने शुक्रवार को दक्षिण गोवा के मडगांव शहर से खुद को पीएलए का लेफ्टिनेंट कर्नल बताने वाले नोंगथोंगबाम इंगो उर्फ कृष्णा उर्फ लाल को हिरासत में लिया और बाद में उसे मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि इंगो 16 जून को गोवा पहुंचा था। उन्होंने कहा कि आरोपी दो दशक से अधिक समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था और मणिपुर पुलिस को उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ थौबल जिले के लिलोंग थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, इंगो के ठिकाने का पता पांच जून को मणिपुर पुलिस द्वारा कथित जबरन वसूली के एक यूएपीए मामले में गिरफ्तार किए गए दो उग्रवादियों से मिली जानकारी के आधार पर चला।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
