तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज
कोलकाता, रविवार, 21 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय के खिलाफ पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी सुमित रॉय के खिलाफ हाल ही में जमीन हड़पने का भी मामला दर्ज किया गया था और पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने रॉय की तलाश में कोलकाता में बनर्जी के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया था। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के देबरा थाने में रॉय के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने रॉय के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में गिरफ्तार मेदिनीपुर के पूर्व विधायक सुजॉय हाज़रा को भी नामजद किया गया है। एक वरिष्ठ सीआईडी अधिकारी ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर एजेंसी स्थानीय पुलिस को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, ''हम शिकायत की जांच कर रहे हैं और सभी संबंधित दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं। हर आरोप का साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा और उसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'' पश्चिम मेदिनीपुर जिले के अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ता शिकायत में नामजद सभी व्यक्तियों से पूछताछ करेंगे और कथित अपराधों में उनकी भूमिका (यदि कोई हो) का पता लगाएंगे। हाज़रा को हाल ही में शालबोनी पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
निरीक्षक के आचरण की जांच में विफलता पर अवमानना याचिका, दिल्ली पुलिस से अदालत ने जवाब मांगा
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक नि ...
-
आईजीआई हवाई अड्डे पर दो किलोग्राम से अधिक सोने की तस्करी के आरोप में दो यात्री गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंत ...
-
वेतन वृद्धि, अन्य मांगों को लेकर डीटीसी बस चालकों की हड़ताल का पांचवां दिन
दैनिक मजदूरी बढ़ाने, चिकित्सा सुविधाओं और ओवरटाइम भुगतान की मांग क ...
