हरिप्रसाद ने कांग्रेस अधिवेशन में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
बेंगलुरु, रविवार, 21 जून 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी के हरिप्रसाद ने रविवार को यहां एक अधिवेशन में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने पार्टी का झंडा सौंपकर हरिप्रसाद को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी। शिवकुमार ने 2020 से अब तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला, मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। विधान परिषद सदस्य हरिप्रसाद (71) को तीन जून को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्हें यह पद शिवकुमार के कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी पद से इस्तीफा देने के बाद मिला है।
बिल्लव समुदाय से आने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता हरिप्रसाद हाल ही में कर्नाटक विधान परिषद के लिए पुनः निर्वाचित हुए हैं। वह इससे पहले राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं और हरियाणा सहित कई राज्यों में कांग्रेस प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने इस कार्यक्रम को आगामी चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत के रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें ग्रेटर बेंगलुरु प्राधिकरण (जीबीए) के तहत आने वाले पांच नगर निगम, जिला और तालुक पंचायतों के चुनाव से लेकर 2028 का विधानसभा चुनाव शामिल है।
Similar Post
-
कश्मीरी पंडितों को अतीत को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए: महबूबा
तुलमुल्ला (जम्मू कश्मीर), सोमवार, 22 जून 2026। पीपुल्स डेमोक्रे ...
-
बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी
कोलकाता, सोमवार, 22 जून 2026। पश्चिम बंगाल में सोमवार को भारतीय ...
-
मप्र के छिंदवाड़ा में ट्रक और वैन की टक्कर में छह लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
छिंदवाड़ा, सोमवार, 22 जून 2026। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले मे ...
