'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा

img

अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म 'अल्फा' में अपनी एक्शन अवतार को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। फिलहाल, वह फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। इस बीच उन्होंने भारत के सबसे तेज धावक गुरिंदरवीर सिंह संग बातचीत की और मोतीचूर लड्डू का डिब्बा गिफ्ट किया। बातचीत के दौरान आलिया ने गुरिंदरवीर से पूछा कि उन्होंने भारत के सबसे तेज एथलीट बनने का फैसला कब लिया। इस पर गुरिंदरवीर ने अपने बचपन की यादें साझा कीं और कहा, "बचपन में मैं अपने पिता की ट्रॉफियां और मेडल साफ किया करता था।

उनकी एक फोटो भी थी, जिसमें वह जंप कर रहे हैं और वॉलीबॉल खेल रहे हैं। फिर मैंने उसैन बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड देखा, जिसके बाद मैंने एथलीट बनने की ठान ली।" उन्होंने कहा, ''लोगों ने मुझे बताया कि इस क्षेत्र में बहुत मेहनत लगती है और आसान नहीं है, लेकिन मैंने तय किया कि मैं इसके लिए कड़ी तैयारी करूंगा।'' गुरिंदरवीर ने बताया, "मेरे पिता पहले वॉलीबॉल खेलते थे, लेकिन एक चोट के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। वह अक्सर कहा करते थे—'अगर मैं खेलना जारी रखता तो आज मेरी जिंदगी कुछ और होती।' पिता के इस अधूरे सपने को मैंने अपना सपना बना लिया।"

उन्होंने आगे बताया, ''जब मैंने अपनी पहला बड़ा रेस पूरी की और पिता को फोन कर पूछा कि अब कैसा महसूस हो रहा है। इस पर मेरे पिता ने खुशी जताई और कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।''
इस बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने गुरिंदरवीर सिंह को 'मोतीचूर लड्डू' का एक डिब्बा गिफ्ट किया। इस पर गुरिंदरवीर सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह पूरा लड्डू का डिब्बा खा जाएंगे। इसके बाद उन्होंने आलिया को एक जर्सी गिफ्ट की।

फिल्म 'अल्फा' की बात करें तो इसे शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है और यह यशराज स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि ऋतिक रोशन स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगे। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement