पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख प्रकट किया
चंडीगढ़, मंगलवार, 23 जून 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया। मान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की भयानक घटना की खबर बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले होनहार छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि।'' लखनऊ के एक पॉश इलाके में सोमवार को तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई थी, जिसमें एक एनिमेशन सेंटर संचालित किया जा रहा था। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर छात्र थे। इस घटना में नौ अन्य लोग घायल हो गए।
Similar Post
-
ई-कैबिनेट प्रणाली से फैसले लेने की गति बढ़ेगी, प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार होगा: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रव ...
-
आय से अधिक संपत्ति का मामला: राहुल गांधी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता ...
-
अदालत सोमवार को आबकारी मामले में केजरीवाल को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार क ...
