कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
कोलकाता, बुधवार, 24 जून 2026। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत ढह जाने से उसके मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा, ''तारातला इलाके में ब्रेस पुल के निकट ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर इस गोदाम की छत गिर गई। हमारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।'' उन्होंने कहा, ''इस घटना के समय कुछ लोग वहां काम कर रहे थे। हमें आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं।'' अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन समूह, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीम घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारी भी बचाव कार्य में मदद करते दिखे, जबकि गिर चुके लोहे के बीम को हटाने के लिए क्रेन और मशीनों को लगाया गया है।
Similar Post
-
ई-कैबिनेट प्रणाली से फैसले लेने की गति बढ़ेगी, प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार होगा: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रव ...
-
आय से अधिक संपत्ति का मामला: राहुल गांधी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता ...
-
अदालत सोमवार को आबकारी मामले में केजरीवाल को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार क ...
