द इंडिया स्टोरी 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी
अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने अपनी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' के जरिए देश में बढ़ती खाद्य मिलावट (फूड अडल्टरेशन) की गंभीर समस्या पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया है। इस वीडियो में वे दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कह रहे हैं कि यह विषय हर भारतीय के जीवन से जुड़ा हुआ है।
ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है। हाल ही में जारी वीडियो में काजल और श्रेयस कह रहे है कि 'द इंडिया स्टोरी' केवल एक मनोरंजक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को सामने लाने का प्रयास है, जो देश के करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है।
फिल्म खाद्य मिलावट जैसी समस्या के छिपे हुए खतरों को उजागर करती है और आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संदेश देती है। हालांकि निर्माताओं का भी मानना है कि मनोरंजन के साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश प्रस्तुत करती यह फिल्म लोगों के बीच इस विषय पर चर्चा शुरू करने और जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी। 'द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी।
फिल्म के सह-निर्माताओं में स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैंदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं। तकनीकी टीम में निशांत भागवत (छायांकन), मंगेश ढाकडे (संगीत), आशीष म्हात्रे (संपादन), शकील आज़मी (गीत) और अनमोल भावे (साउंड डिज़ाइन) शामिल हैं। अपने दमदार विषय और प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण के साथ 'द इंडिया स्टोरी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर जागरूकता फैलाने का प्रयास है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने के साथ-साथ एक सशक्त सिनेमाई अनुभव भी देने का वादा करती है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
