राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, झालावाड़ के अकलेरा में सर्वाधिक वर्षा हुई
जयपुर, शुक्रवार, 26 जून 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक 51 मिलीमीटर वर्षा झालावाड़ जिले के अकलेरा में दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, फलोदी में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान भी 31.6 डिग्री सेल्सियस फलोदी में ही रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पिलानी में दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
