काउंटर इंटेलिजेंस ने घाटी में कई स्थानों पर छापेमारी की
श्रीनगर, शनिवार, 27 जून 2026। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआईके) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को घाटी में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके ने श्रीनगर, गांदरबल, कुपवाड़ा और अनंतनाग में पांच स्थानों पर तलाशी ली। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई यहां जेआईसी-सीआईके थाने में यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले की जांच का हिस्सा थी। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक इन स्थानों पर तलाशी अभियान जारी था।
Similar Post
-
चुनाव आयोग की कार्यशैली पर चर्चा इंडिया ब्लॉक की बैठक का मुख्य एजेंडा किशोर नाथ शाहदेव
रांची, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ...
-
तमिलनाडु सीएम विजय ने गांधी जयंती पर लोगों से खादी खरीदने और बुनकरों का समर्थन करने की अपील की
चेन्नई, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. ज ...
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी
शिमला, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले क ...
