पंजाब: सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, शनिवार, 27 जून 2026। पंजाब पुलिस ने शनिवार को सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अमृतसर में चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल एवं कारतूस बरामद किए। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे और सीमा पार के रास्तों के जरिए अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अमृतसर के छेहरटा थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
