मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जुड़ी एक बिहाइंड दि सीन्स (बीटीएस) तस्वीर सामने आई है, जिसमें मेकर्स ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को लेकर बड़ा संकेत दिया है। वर्ष 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल मैसा को पहली महिला-केंद्रित पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है। फिल्म में रश्मिका मंदाना अपने करियर के सबसे दमदार और चुनौतीपूर्ण किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही मेकर्स समय-समय पर शूटिंग की झलकियां साझा कर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।
हाल ही में जारी बीटीएस तस्वीर में फिल्म के सिनेमैटोग्राफर की पीठ पर कीचड़ से बने हाथों के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिन पर रश्मिका मंदाना के हस्ताक्षर भी हैं। इस तस्वीर के साथ मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खून के निशान अब रास्ते में हैं। इससे फिल्म में दमदार एक्शन और हाई-इंटेंसिटी दृश्यों की झलक मिलने के संकेत माने जा रहे हैं। मेकर्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी लिखा कि इस खूबसूरत कलाकारी में थोड़ा-सा खून और अंबर पाउडर भी मिला देना चाहिए था। अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में तैयार मैसा एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में दमदार विजुअल्स, रोमांचक कहानी और रश्मिका मंदाना का अब तक का सबसे यादगार एवं प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
Similar Post
-
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज
अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' के मेकर्स ...
-
अवानिका फिल्म्स ने किया ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्तूबर को होगी रिलीज
निर्माता गौरव वर्मा के नए बैनर अवानिका फिल्म्स ने फर्स फिल्म्स के स ...
-
सोनल चौहान के डांस नंबर ने बढ़ाया ‘मिर्जापुर: दि मूवी’ का क्रेज
अभिनेत्री सोनल चौहान ‘मिर्जापुर: दि मूवी’ के जरिए दर्शकों का मन ...
