आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज हो गया है। टीजऱ में दिशा पाटनी के नए लुक और उनके रहस्यमय किरदार ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजऱ में दिशा पाटनी लाल रंग की पोशाक में सेलो बजाते हुए नजर आती हैं। उनका शांत और भावनात्मक अंदाज फिल्म की कहानी में उनके किरदार के महत्व का संकेत देता है। मेकर्स ने फिलहाल उनके किरदार से जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं की है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार दिशा पाटनी का किरदार कहानी का भावनात्मक केंद्र है और उससे जुड़े कई अहम राज फिल्म की रिलीज तक गोपनीय रखे गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि टीजऱ में केवल उनके किरदार की एक झलक दिखाई गई है, जबकि पूरी कहानी फिल्म में सामने आएगी। फिल्म में दिशा पाटनी की जोड़ी अभिनेता इमरान हाशमी के साथ नजर आएगी। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म आवारापन की लोकप्रियता को देखते हुए इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह है। टीजऱ जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी के नए लुक की चर्चा शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि दिशा पाटनी की फिल्म वेलकम टू जंगल भी इन दिनों चर्चा में है। ऐसे में आवारापन 2 के टीजऱ ने उनकी आगामी फिल्मों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
Similar Post
-
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज
अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' के मेकर्स ...
-
अवानिका फिल्म्स ने किया ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान, 2 अक्तूबर को होगी रिलीज
निर्माता गौरव वर्मा के नए बैनर अवानिका फिल्म्स ने फर्स फिल्म्स के स ...
-
सोनल चौहान के डांस नंबर ने बढ़ाया ‘मिर्जापुर: दि मूवी’ का क्रेज
अभिनेत्री सोनल चौहान ‘मिर्जापुर: दि मूवी’ के जरिए दर्शकों का मन ...
