‘बंटवारा 1947’ टीजर देख बॉबी देओल गदगद
आमिर खान प्रोडक्शंस की आगामी ऐतिहासिक फिल्म बंटवारा 1947 के टीजऱ को अभिनेता बॉबी देओल ने सराहा है। बॉबी देओल ने अपने बड़े भाई सनी देओल और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉबी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टीजऱ साझा करते हुए लिखा कि आप सबसे बेहतरीन हैं, भैया! इस फिल्म को देखने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहा हूं।
आपको और पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं। टीजऱ शानदार लग रहा है। यकीन है कि यह फिल्म भी कमाल की होगी। फिल्म बंटवारा 1947 भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें वर्ष 1947 के दौरान हुए बंटवारे से जुड़े दर्द, विस्थापन और मानवीय संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में नफरत के माहौल के बीच इंसानियत और साहस का संदेश देने का प्रयास किया गया है। फिल्म में शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़़ल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। बंटवारा 1947 फिल्म 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
