‘दि एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ के नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी
फिल्म दि एंड ऑफ ओक स्ट्रीट के भारत में 14 अगस्त को होने वाली रिलीज़ से पहले इसके पांच नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए गए हैं। वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने जारी पोस्टर्स में ऐन हैथवे को डेनिस प्लैट, ईवान मैकग्रेगर को ग्रेग प्लैट, मैज़ी स्टेला को ऑड्री प्लैट, क्रिश्चियन कॉनवेरी को ब्रायन प्लैट और स्टारबक के किरदार में पेश किया है। पोस्टर्स फिल्म की रहस्यमय दुनिया की झलक देते हैं, जहां एक पूरा पड़ोस अपनी सामान्य जिंदगी से उखडक़र किसी अनजान जगह पर पहुंच जाता है।
फिल्म की थीम साथ रहना ही आगे बढऩे का एकमात्र रास्ता है। कहानी प्लैट परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पूरी तरह बदल चुकी दुनिया में जीवित रहने के लिए संघर्ष करता है। कठिन परिस्थितियों में उन्हें एहसास होता है कि एकजुट रहना ही उनके बचने की सबसे बड़ी उम्मीद है। फिल्म का लेखन और निर्देशन डेविड रॉबर्ट मिशेल ने किया है। इसके निर्माता जेजे अब्राम्स, हैना मिंगहेला, जॉन कोहेन, डेविड रॉबर्ट मिशेल, मैट जैक्सन और टॉमी हार्पर हैं, जबकि क्रिस बेंडर, जेक वीनर, जोएन ली और लीएन स्टोनब्रेकर कार्यकारी निर्माता हैं। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स प्रस्तुत, बैड रोबोट प्रोडक्शन, जैक्सन पिक्चर्स प्रोडक्शन और ए डेविड रॉबर्ट मिशेल फिल्म दि एंड ऑफ ओक स्ट्रीट भारत में 14 अगस्त, 2026 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों और आईमैक्स में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रक्तांचल सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के तीस ...
-
अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'द इंडिया स्टोरी' के साथ तैयार
अभिनेत्री काजल अग्रवाल दर्शकों पर जादू चलाने के लिए तैयार हैं। उनक ...
-
24 को रिलीज होगा रामायणम् का ट्रेलर
निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेल ...
