झारखंड: 1.92 करोड़ रुपये के गबन मामले में बैंक अधिकारी गिरफ्तार
गिरिडीह, रविवार, 05 जुलाई 2026। झारखंड के गिरिडीह जिले में सार्वजनिक बैंक के एक अधिकारी के खिलाफ 1.92 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बैंक की इसरी बाजार शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक रह चुके आरोपी प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि रांची के हेसल निवासी प्रदीप कुमार पर बड़े पैमाने पर परिचालन संबंधी धोखाधड़ी करने और रिकॉर्ड में हेराफेरी करके 1.92 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का आरोप है। निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा, ''बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक बिनोद कुमार से शिकायत मिलने के बाद हमने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।'' उन्होंने कहा, "जब हमने आरोपी से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह बैंक को 63 लाख रुपये पहले ही लौटा चुका है।"
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
