महाराष्ट्र : ऑनलाइन गेमिंग के जरिये व्यक्ति से 1.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
ठाणे, रविवार, 05 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइन गेमिंग और निवेश गिरोह की ओर से आकर्षक मुनाफे का झांसा देकर 26 वर्षीय एक युवक से कथित तौर पर 1.36 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर थाने ने तीन वेबसाइट और विभिन्न बैंक खाताधारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि यह धोखाधड़ी अक्टूबर 2024 से इस साल 30 जून के बीच की गई। अधिकारी के मुताबिक, अज्ञात आरोपियों ने डिजिटल मीडिया मंच के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया और उसे आकर्षक मुनाफा कमाने के लिए ऑनलाइन गेम खेलने के लिए उकसाया। उन्होंने बताया कि पीड़ित से कई वेबसाइट पर पंजीकरण करने और शुरुआती भुगतान करने के लिए कहा गया, जिसके बाद पिछले दो वर्षों के दौरान उसने जालसाजों की ओर से बताए गए बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 1.36 करोड़ रुपये अंतरित किए।
अधिकारी के अनुसार, जब शिकायतकर्ता ने निवेश की रकम और उस पर मिले मुनाफे को निकालना चाहा, तो वेबसाइट संचालकों ने अस्पष्ट जवाब देना शुरू कर दिया और बाद में उससे संपर्क करना बंद कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के बताए वित्तीय लेनदेन और वेबसाइट की डिजिटल गतिविधयों की जांच जारी है।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
